One Sided Love में पागल हुआ युवक, मां-बाप की आंखों के सामने पार की सारी हदें...
punjabkesari.in Friday, Mar 12, 2021 - 05:46 PM (IST)

अजनाला: अजनाला के नजदीकी गांव महल बुखारी नजदीक अपने परिवार सहित सैर कर रही लड़की को उसके नजदीकी रिश्तेदार की तरफ से गत रात हथियारों के बल पर अगवा किया गया। लड़की के माता-पिता ने लड़की को बचाने की कोशिश की लेकिन अगवाकारों की तरफ से मारने की धमकी देकर लड़की के परिवार वालों को धक्का देकर फैंक दिया और लड़की को अगवा करके ले गए।
इस संबंधित जानकारी देते हुए 23 वर्षीय लड़की के पिता परगट सिंह ने बताया कि वह अपने लड़की, पत्नी, भाभी के साथ रोजाना की तरह घर से सैर करने के लिए निकले थे कि उनके सामने एक गाड़ी आई, जिसमें से 5 हथियारबंद लड़के बाहर निकले और उन्हें धमकियां देने लग गए। इस दौरान उन्हें धक्का मार कर जमीन पर फैंककर पिस्तौल के बल पर लड़की को अगवा करके ले गए।
परगट सिंह ने बताया कि उनके बड़े लड़के का साला पिछले कुछ दिनों से लड़की के साथ विवाह करवाना चाहता था और उनकी तरफ से विवाह के लिए मना करने के बाद लड़के के साले की तरफ से ही इस घटना को अंजाम दिया गया। लड़की की माता अमरजीत कौर ने मांग की कि उन्हें इंसाफ़ दिलाया जाए और उनकी लड़की को जल्द उनके पास पहुंचाया जाए। इस संबंधित पुलिस जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से मामले की गहराई से जांच की जा रही है।