जालंधर में दुकानदार से Online ठगी: 3 नौसरबाजों का कारनामा, CCTV में कैद
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 12:38 PM (IST)
जालंधर(सोनू): शहर में ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां करोल बाग इलाके में स्थित एक किराना दुकान को 3 नौसरबाजों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने सामान खरीदने के बाद स्कैन पेमेंट का झांसा दिया और मौके से फरार हो गए।
तीनों युवक स्कूटर पर सवार होकर हुए फरार
जानकारी के अनुसार, BAMS डॉक्टर नवीन दत्ता के बेटे की किराना दुकान पर कुछ दिन पहले 3 युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने दुकान से सामान खरीदा और भुगतान के लिए स्कैन करने का नाटक किया। दुकानदार को उस समय किसी तरह का शक नहीं हुआ और युवक वहां से निकल गए। बाद में जब दुकानदार ने अपने मोबाइल पर पेमेंट चेक की, तो पता चला कि करीब एक हजार रुपए का भुगतान हुआ ही नहीं है। तब तक तीनों युवक स्कूटर पर सवार होकर फरार हो चुके थे।
दुकानदार ने आम लोगों से की अपील
घटना की जानकारी मिलते ही डॉक्टर नवीन दत्ता ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी साझा की है, जिसमें आरोपी साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन आम लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई इन युवकों को पहचानता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करे, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

