Online Shopping के चक्कर में कंगाल हुआ ये शख्स, हैरान कर देंगा पूरा मामला
punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 10:48 AM (IST)

फिल्लौर(भाखड़ी): साइबर ठगों ने एक ही दिन में जालंधर देहात के 8 लोगों के बैंक खातों से 22 लाख रुपए उड़ाए। ऑनलाइन शापिंग करने के चक्कर में मनजीत सिंह के बैंक खाते से नौसरबाज 4 लाख रुपए निकलवा कर ले गए। लोगों के साथ साइबर ठगी की शिकायतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। हैरानी की बात यह है कि ठगों के पकड़ने के लिए बनाई गई साइबर क्राइम पुलिस इन्हें पकड़ने में कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाई।
ताजा मामला मनजीत राम पुत्र चांदी राम वासी गांव पंजढेरा के साथ हुआ। मनजीत ने बताया कि दो सप्ताह पहले उसने स्नैपडील के माध्यम से अपने बालों के लिए एक लोशन मंगवाया था जो उसे गलत भेज दिया गया तो उसने उस सामान की वापसी डाल दी। आज प्रातः 11 बजे उसे एक फोन 8509489147 नंबर से आया जिसने कहा आपने स्नैपडील के माध्यम से जो सामान मंगवाया था उसके 350 रुपए आपके खाते में वापस डाल दिए गए हैं। आप उसका फोन होल्ड रखकर चैक कर बताएं या उनके खाते में रुपए आ चुके हैं।
मनजीत ने देखने के बाद उन्हें बताया कि उसे खाते में अभी कोई रकम नहीं आई तो आगे से फोन बंद हो गया। उसके 15 मिनट बाद मनजीत राम के खाते से 1-1 लाख कर 4 लाख रुपए निकल गए तभी उसे बैंक मैनेजर का फोन आया जिसने पूछा की क्या वह अपने खाते से रुपए ट्रांसफर कर रहे हैं। मैनेजर ने कहा कि वह तुरंत बैंक पहुंच कर अपना खाता ब्लॉक करवाए। मनजीत ने अपने साथ हुई ठगी की शिकायत स्थानीय पुलिस के पास की जिन्होंने उसे साइबर क्राइम पुलिस थाना जालंधर भेज दिया, जहां उसकी शिकायत दर्ज कर ली गई। अधिकारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज उनके पास एक ही दिन में जालंधर देहात के 8 और लोगों के साथ ऑनलाइन शापिंग के चक्कर में नौसरबाजों द्वारा बैंक खातों से 22 लाख रुपए निकलवाने के मामले दर्ज हुए।इन ठगों तक पहुंचने के लिए उनके सैल की टीम जांच कर रही है।