अहम खबरः पंजाब पुलिस ने झूठी अफवाहें फैलाने वालों को फिर दी चेतावनी

punjabkesari.in Saturday, Mar 25, 2023 - 08:48 AM (IST)

जालंधर(धवन): पंजाब पुलिस ने राज्य में अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रहे पुलिस ऑप्रेशन के बीच सोशल मीडिया पर पंजाब की शांति व सौहार्द को भंग करने के लिए झूठी अफवाहें फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि राज्य की कानून-व्यवस्था तथा अमन-शांति के साथ पंजाब पुलिस कोई समझौता नहीं करेगी।

पंजाब पुलिस की ओर से ट्वीट में कहा गया है कि महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को सुरक्षित रखना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अफवाहें फैलाने वालों से दूर रहें क्योंकि ऐसे तत्व अमन-शांति में विघ्न डालने का प्रयास कर रहे हैं।पंजाब पुलिस ने अपने ट्वीट में कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्टों का हवाला दिया है जिसमें कहा गया था कि पंजाब पुलिस के जवान सोशल मीडिया नैटवर्क चलाने वाली महिलाओं को तंग कर रहे हैं। दूसरी तरफ डी.जी.पी. गौरव यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में तेजी से सामान्य होते हालात को देखते हुए जनता के अंदर सुरक्षा की भावना को और मजबूती देने के प्रयास किए जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News