पंजाब में अफीम की खेती का पर्दाफाश, पुलिस ने रेड कर जब्त किए हजारों पौधे

punjabkesari.in Tuesday, Mar 19, 2024 - 03:07 PM (IST)

फाजिल्का : सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने फाजिल्का जिले में गैर-कानूनी अफीम की खेती के एक रैकेट का पर्दाफाश किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने लगभग 14.470 किलो अफीम के पौधे बरामद किए हैं। उन्हें संयुक्त ऑप्रेशन के दौरान बॉर्डर पर चक्क खेवा ढाणी के पास एक खेत में धनिये के साथ अफीम की खेती का पता चला।

यह भी पढ़ें: शहीद कांस्टेबल अमृतपाल के घर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री मान, परिवार के साथ दुख करेंगे सांझा

जानकारी के अनुसार सीमा सुरक्षा बल की इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि फाजिल्का के सीमावर्ती इलाके में बड़े स्तर पर पोस्त की खेती की जा रही है। इसके बाद उक्त जगह पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे पंजाब पुलिस आज फाजिल्का कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर पूछताछ करेगी। 

यह भी पढ़ें: 'NEET' की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अहम खबर

वहीं ऐसा ही एक और मामला चंडीगढ़ से भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां किशनगढ़ गांव के पास बनी एक नर्सरी में अफीम की खेती हो रही थी। इस दौरान छापेमारी कर अफीम के 725 पौधे सहित लाल फूल और डोडे बरामद किए गए। इस मामले को लेकर नर्सरी के मालिक और माली के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस द्वारा ये कार्रवाई की गई थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News