दिलजीत दोसांझ की "सतलुज" ने खुलवा दिए पुराने केस! खालड़ा हत्याकांड के आरोपी पूर्व DSP को तलाशने के आदेश

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 11:37 AM (IST)

पंजाब डेस्क: मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म 'सतलुज' को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, नाभा जेल प्रशासन ने होशियारपुर प्रशासन को जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड के मुख्य दोषी और पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह की तलाश करने के निर्देश जारी किए हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह को इस हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह मई 2023 में जमानत पर जेल से बाहर आया था। अब प्रशासन ने उसकी तलाश की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म 'सतलुज' रिलीज होने के महज दो दिन बाद ही ओ.टी.टी. प्लेटफॉर्म से हटा दी गई। फिल्म हटाए जाने के बाद दर्शकों और फिल्म निर्माताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। अभिनेता दिलजीत दोसांझ समेत अन्य कलाकारों ने भी फिल्म हटाए जाने पर दुख और रोष व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड में जसपाल सिंह की भूमिका को बेहद अहम माना जाता है। अब जमानत पर रिहा होने के बाद उसकी तलाश के लिए जारी किए गए आदेशों ने इस पूरे मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News