फिल्म सतलुज को लेकर अकाली दल का बड़ा फैसला, पंजाब के हर गांव और हर कोने में...

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 05:24 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 से दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलज' को हटाने से उपजे विवाद पर शिरोमणि अकाली ने बड़ा फैसला लिया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा कि, अकाली दल इस फिल्म को दिखाएगा। उन्होंने ट्वीट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

सुखबीर बादल ने लिखा, ''शिरोमणि अकाली दल पंजाब के हर गांव और हर कोने में 'सतलुज' फिल्म दिखाएगा। यह फिल्म कांग्रेस के शासनकाल में हजारों बेगुनाह सिख युवाओं और सिख हस्तियों (जिनमें शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा भी शामिल) पर किए गए अमानवीय अत्याचारों से जुड़ी हुई है। यह फिल्म इसलिए भी दिखानी चाहिए ताकि हमारे बच्चे और आने वाली पीढ़िया देश पर हुए जुल्म से अच्छी तरह से वाकिफ हो सके।

PunjabKesari

उन्होंने आगे लिखा कि, उस दर्दनाक दौर की सच्चाई बयां करती है जो कांग्रेस पार्टी द्वारा पवित्र सचखंड श्री दरबार साहिब पर किए गए सैन्य हमले और दिल्ली व अन्य शहरों में हजारों बेबस, बेगुनाह सिख युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को जिंदा जला दिए जाने के बाद भी नहीं रुका। इस दिल दहला देने वाले नरसंहार के जवाब में, पंजाब में अपना गुस्सा जाहिर करने वाले हजारों सिख युवाओं को बेरहम कांग्रेस सरकार ने फर्जी पुलिस मुठभेड़ों में शहीद कर दिया। अब, उस दर्दनाक नरसंहार का इतिहास भी देश से छीना जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल ऐसा कभी नहीं होने देगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News