पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल, पूर्व विधायक दलबीर गोल्डी ने किया ये एलान

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2024 - 04:21 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब की राजनीति में बड़ी हलचल नजर आई है। पूर्व विधायक दलबीर गोल्डी का धमाकेदार बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने ऐलान करते हुए वह किसी भी पार्टी का हिस्सा नहीं है। वह 6 महीने से घर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि वह 2027 में धूरी से चुनाव लड़ेंगे अगर कांग्रेस उन्हें टिकट देगी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें धूरी से सी.एम. के खिलाफ चुनाव लड़ना पड़े तो वह लड़ेंगे। फिलहाल उनका कांग्रेस के साथ कोई तालमेल नहीं है। कांग्रेस छोड़ने से उनके किरदार को नुकसान पहुंचा है। उनकी बातों से कयास लगाया जा रहा है कि दलबीर गोल्डी ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। 

बताया जा रहा है कि दलबीर गोल्डी संगरूर से दावेदार थे जहां उन्हें टिकट नहीं मिली। गौरतलब है कि दलबीर गोल्डी कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए थे। बरनाला को लेकर कहा कि उनका जिस पर मन करेगा प्रचार करूंगा। दलबीर गोल्डी धूरी से कांग्रेस के एम.एल.ए. रह चुके हैं। वह स्टूडेंट पॉलिटिक्स हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रधान रह चुके हैं। बता दें कि गत दिनों आम आदमी पार्टी ने उपचुनाव में 4 उम्मीदवारों का ऐलान किया था जिसमें बरनाला से हरिंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। उनके बयान से ऐसा लग रहा है कि वह पार्टी से नाराज चल रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click He


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News