वन विभाग मंत्री धर्मसोत का OSD गिरफ्तार, कर रहा था भागने की कोशिश

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 02:09 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब विजिलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व वन विभाग मंत्री साधु सिंह धर्मसोत सहित 2 पूर्व ओ.एस.डीज को भी गिरफ्तार किया गया है जिनमें चमकौर सिंह का नाम भी शामिल है। जानकारी मुताबिक दोषी चमकौर सिंह गिरफ्तारी के कुछ घंटे पहले आस्ट्रेलिया भागने वाला था परन्तु इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे जानकारी देते एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पूर्व मंत्री के ओ.एस.डी. चमकौर सिंह ने दिल्ली से सिंगापुर एयरलाइंज की उड़ान के द्वारा पर्थ जाना था।

चमकौर सिंह को शायद इस बात का संकेत मिल गया था कि उसे कानून का सामना करना पड़ेगा क्योंकि 2 जून को रिश्वत लेने के दोष में गिरफ्तार किए गए ठेकेदार हरमोहेन्दर सिंह ने चमकौर सिंह के आस्ट्रेलिया जाने का खुलासा पहले ही कर दिया था इसलिए उसे भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल साधु सिंह धर्मसोत समेत इन तीनों मुलाजिमों का अदालत की तरफ से 3 दिन का विजिलेंस रिमांड दिया गया है।

बतानेयोग्य है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से पूर्व वन विभाग मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को खैर के वृक्षों की कटाई के लिए पर्मिट जारी करने, आधिकारियों के तबादले, खरीददारी और एन.ओ.सी. जारी करने आदि सम्बन्धित संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने के दोष नीचे बीते दिन गिरफ्तार किया गया था। उनके साथ ही ओ.एस.डी. चमकौर सिंह समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News