गुरदासपुर मामले में पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का बड़ा दावा, Audio जारी कर पुलिस से मांगे सबूत

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 12:33 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): पाकिस्तान गैंगस्टर व आई.एस.आई.ऐजैंट शहजाद भटटी ने आदियां पुलिस कर्मचारियों की हत्या तथा उसके बाद पुलिस एनकाऊंटर में मारे गए रंजीत सिंह निवासी आदियां के मामले में फिर आडियो जारी कर एनकांऊटर को झूठ का पुलिंदा बताया है।

शहजाद भटटी जो पहले दिन से ही आदियां में मारे गए पुलिस कर्मचारी ए.एस.आई.गुरनाम सिंह तथा होमगार्ड जवान अशोक कुमार मामले संबंधी ब्यानबाजी कर रहा है। तब उसने कहा था कि उसने ही दोनो पुलिस कर्मचारियों की हत्या करवाई है। आज जारी आदियो में शहजाद भटटी ने कहा कि पुलिस मुठभेड़ में जिस रंजीत सिंह को मारने का पुलिस दावा कर रही है उसका पुलिस कर्मचारियों की हत्या संंबंधी किसी तरह का संबंध नही था।

पुलिस ने एक बेकसूर नौजवान को मार दिया है। उन्होने कहा कि आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस पंजाब में एक विशेष समुदाय के लोगों को ही मार रही है जबकि हिन्दुओं तथा अन्य राज्यों से आए प्रवासियों को कुछ नही कहा जा रहा है। यह वीडियो वायरल तो काफी हो रहा है,पंरतु पंजाब केसरी व जगबानी इसकी पुष्टि नही करता।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News