कैप्टन पर फिर बरसे परगट सिंह, कहा- अच्छा हुआ मुख्यमंत्री पद से जल्दी चले गए

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 10:57 PM (IST)

लुधियाना (मुल्लांपुरी): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की भाजपा के साथ गहरी सांझ सामने आने पर यह बात साबित हो गई कि कांग्रेस पार्टी में कैप्टन अमरिन्दर पंजाब में कांग्रेस का भट्टा बिठाने में तुले हुए थे और बादलों के साथ मिले हुए थे। यह शब्द पंजाब कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने गांव भैनी राईआं में मीडिया से विशेष बातचीत करते हुए कहे।

परगट सिंह ने कहा कि यह तो परमात्मा का शुक्र है कि पंजाब कांग्रेस की गद्दी से जल्दी ही चले गए, नहीं तो रहती कांग्रेस का भी बेड़ा गर्क कर देना था। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के साथ मिल कर पार्टी बनाने की बातें करने वाले कैप्टन को पंजाब की जनता किसी कीमत पर मुंह नहीं लगाएगी।

उन्होंने कहा कि जो साढ़े चार साल 80 विधायकों के साथ पंजाब का कुछ नहीं सवार सका, अब बूढ़े समय पर उनसे क्या उम्मीद रखी जा सकती है। परगट सिंह से सिद्धू बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सिद्धू हमारे साथ हैं। जल्दी ही जत्थेबंदी का काम संभाल कर पंजाब में सरकार को सहयोग करेंगे। आज वह पूर्व विधायक भैनी के निवास पर पंचों-सरपंचों और कांग्रेसी नेताओं को मिले। इस मौके उनके साथ मेजर सिंह भैनी उप चेयरमैन, गुरदीप सिंह भैनी पूर्व विधायक, सुखदेव सिंह एन.आर.आई. महेन्दरपाल सिंह लाली, पवन सिडाना, बीबी तरसेम कौर मान और गाँवों के पंच-सरपंच और अन्य नेता शामिल थे।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News