'पंजाब केसरी ग्रुप' पर GST विभाग की छापेमारी बेहद शर्मनाक और निंदनीय: परगट सिंह

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 06:16 PM (IST)

पंजाब डेस्क : कांग्रेस विधायक और पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने 'पंजाब केसरी ग्रुप' पर GST विभाग द्वारा की गई छापेमारी को लेकर पंजाब सरकार की कड़ी निंदा की है। परगट सिंह ने कहा है कि यह बहुत शर्मनाक और निंदनीय है कि GST टीमों द्वारा लुधियाना और जालंधर में 'पंजाब केसरी ग्रुप' के दफ्तरों पर छापे मारे गए।

यह आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा मीडिया की आवाज दबाने की लगातार कोशिश की एक और उदाहरण है। परगट सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद कि प्रेस को दबाया नहीं जा सकता, आम आदमी पार्टी पत्रकारिता की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यवहार निंदनीय है और पंजाब के लोग इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News