CM मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, परगट सिंह ने स्पीकर पर लगाए पक्षपात के आरोप
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 01:39 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब विधानसभा में आज उस समय भारी हंगामा हुआ जब कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया। विधानसभा स्पीकर द्वारा ये प्रस्ताव पेश करने की इजाजत न देने पर सवाल खड़े करते हुए परगट सिंह ने उन पर पक्षपात का आरोप लगाया है।
परगट सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक कॉलेज में महिला दिवस के कार्यक्रम के दौरान युवा लड़कियों और महिलाओं की मौजूदगी में महिलाओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में आज कांग्रेस की तरफ से विधानसभा में मुख्यमंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन स्पीकर मुख्यमंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव को सदन में पेश क्यों नहीं करने दे रहे?
उन्होंने स्पीकर कुलतार सिंह संधवां पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह लोग लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर पक्षपात करने के आरोप लगाते हैं, बिलकुल वही तरीका अब पंजाब विधानसभा में स्पीकर संधवां द्वारा अपनाया जा रहा है। विधायक परगट सिंह ने तीखा हमला करते हुए कहा कि पंजाब विधानसभा में B-टीम' (आम आदमी पार्टी) द्वारा A-टीम' (भाजपा) के पार्लियामेंट्री मॉडल की नकल कर रही है। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा और विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पंजाब में केंद्र का मॉडल दोहराया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

