प्रकाश सिंह बादल ने PM मोदी पर साधा निशाना, उपमुख्यमंत्री वाले बयान पर कही बड़ी बात
punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 11:08 AM (IST)

मलोट (गोयल): पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल ने गांव कटियावाली में पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि अकाली-भाजपा सरकार दौरान उपमुख्यमंत्री भाजपा हाईकमान के साथ चर्चा के बाद ही बनाया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान ने कभी भी उपमुख्यमंत्री उनकी पार्टी में से बनाने की मांग नहीं की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री के किए गए दावे कि उनका पंजाब के साथ पुराना प्यार है सम्बन्धित कहा कि यदि ऐसा होता तो दिल्ली बार्डर पर 700 के करीब किसान न मरते।
यह भी पढ़ें : सुखजिंदर रंधावा ने ट्वीट कर PM मोदी को दी सलाह
बादल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के रोष को देखते हुए ही कृषि कानून वापस लिए हैं। सरकार को कोई भी कानून लोगों की इच्छा के खिलाफ नहीं बनाना चाहिए। कृषि कानून बनाते समय केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के साथ कोई चर्चा नहीं की गई थी। कृषि कानूनों कारण ही हरसिमरत कौर बादल की तरफ से केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दिया गया था। बादल ने कहा कि उनको खुशी है कि कृषि कानूनों खिलाफ किए गए संघर्ष में अकाली दल ने अहम भूमिका निभाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here