पंजाब से एक भी बूंद पानी की बाहर नहीं जाने दी जाएगी: परमिन्दर ढींडसा

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2020 - 06:45 PM (IST)

शेरपुर (अनीश): पंजाब में पानी की पहले ही कमी है और किसी भी राज्य को देने के लिए पंजाब के पास व्यर्थ पानी नहीं है, इसलिए पंजाब में से पानी की एक भी बूंद बाहर नहीं जाने दी जाएगी। यह विचार पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री और मौजूदा विधायक परमिन्दर सिंह ढींडसा ने खेडी कलां में शिरोमणी अकाली दल के सीनियर नेता गुरजंट सिंह खेडी के देहांत पर शोक प्रकट करने उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते सांझे किए।

उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल (डी) पंजाब के हितों के लिए बनाया गया है और उन की पार्टी पंजाब के हितों के लिए पूरी तरह डटकर पहरा देगी, क्योंकि बादलों का अकाली दल पंजाब के हित भुला चुका है। इसके इलावा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से किसान विरोधी आर्डीनैंस किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिए जाएंगे। इस लिए पार्टी की तरफ से किसानों के हक में पूरा संघर्ष किया जाएगा।

इस मौके गुरमीत सिंह माहमदपुर, गुरजीत सिंह चांगली, चरण सिंह जवंधा, यशवंत सिंह भट्ठल, सुखदेव सिंह धनेसर, कबड्डी खिलाड़ी सतनाम सिंह चहल, स्वर्ण सिंह खेडी, कुलवंत सिंह खेडी और सविन्दरपाल सिंह राजू भी मौजूद थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News