AAP सरकार पैसे जुटाने के लिए कीमती सरकारी जमीनें बेच रही : प्रताप बाजवा

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 01:01 PM (IST)

जालंधर/चंडीगढ़ : विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सरकारी जमीनें बेचने के राज्य सरकार के फैसले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। बाजवा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार कैश जुटाने के लिए कीमती सरकारी जमीनें बेच रही है।

केजरीवाल के वादों पर उठाए सवाल

प्रताप बाजवा ने ट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल को उनके किए वादे याद दिलाए, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रशासनिक सुधारों के जरिए प्रॉपर्टी बेचे बिना या लोन लिए बिना रेवेन्यू बढ़ाया जाएगा। बाजवा ने सवाल किया कि अगर रेवेन्यू बढ़ रहा है, तो अब पंजाब के लैंड बैंक को नीलाम करने की जरूरत क्यों है? उन्होंने साफ कहा कि राजनीतिक वादों को पूरा करने के लिए सरकारी प्रॉपर्टीज को नष्ट नहीं किया जाना चाहिए।

जानें क्या है मामला

गौरतलब है कि यह विवाद तब शुरू हुआ है जब पावरकॉम ने पटियाला में 50 एकड़ कीमती ज़मीन PUDA को ट्रांसफर करने का फैसला किया। इस जमीन की कीमत करीब 213.92 करोड़ रुपये बताई गई है। पावरकॉम के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने इस ट्रांसफर को मंजूरी दे दी है, जो सरकारी जमीनों की ओ.यू.वी.जी.एल.स्कीम के तहत किया जा रहा है।

आप रखवाले हो, मालिक नहीं

प्रताप बाजवा ने राज्य सरकार पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा कि आप पंजाब की 'सिल्वरवेयर' के रखवाले हो- मालिक नहीं जो इसे अपनी मर्जी से बेच सकें।

सरकार का टारगेट

सूत्रों के मुताबिक, 'आप' सरकार ने अलग-अलग डिपार्टमेंट की बिना इस्तेमाल वाली सरकारी जमीनों को बेचकर 2,800 करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट रखा है। पावरकॉम द्वारा इस जमीन की बिक्री से होने वाली 80 परसेंट कमाई पावरकॉम के अकाउंट में जाएगी ताकि वह अपने ऑपरेशन और कर्ज चुका सके। दूसरी ओर, बिजली यूनियन भी इस फैसले का विरोध कर रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News