पंजाब पुलिस का हवलदार गिरफ्तार, पास्टर बजिंदर सिंह मामले से जुड़े तार
punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 04:50 PM (IST)
मानसा (संदीप मित्तल): मानसा जेल में बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पादरी बजिंदर सिंह के मामले में मानसा जेल के एक हवलदार को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पादरी को जेल के भीतर मोबाइल फोन उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस ने हवलदार निर्पाल सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, मानसा जेल में तलाशी के दौरान पादरी बजिंदर सिंह के पास से एक मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नकद बरामद किए गए थे। जांच के दौरान आरोपी द्वारा जेल के हवलदार निर्पाल सिंह की पहचान की गई। इसके बाद मानसा पुलिस ने मामला दर्ज कर निर्पाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पहले पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, बाद में हवलदार निर्पाल सिंह की पहचान आरोपी के रूप में होने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

