पठानकोट : जंगल में पेड़ से लटके मिले गले-सड़े शव के मामले में बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 05:22 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पठानकोट में 25 वर्षीय युवक के जंगल में पेड़ से लटके मिले गले-सड़े शव के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मृतक की पहचान अंकित निवासी गांव अनेड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक का उसकी प्रेमिका से झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने ये कदम उठाया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अंकित ने आत्महत्या से पहले अपने प्रेमिका से काई बार फोन पर बात की थी। खुलासा हुआ है कि मृतक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था और वह करीब 6 महीने से साथ थे। वहीं लड़की अंकित के कोर्ट मैरिज करने के प्रस्ताव को ठुकरा रही थी। पुलिस का कहना है कि जिस दिन अंकित ने ये कदम उठाया उस दिन भी वह फोन कर लड़की पर दबाव बना रहा था कि वह चंडीगढ़ जाकर उसके साथ कोर्ट मैरिज कर लें। वहीं जब लड़की ने इनकार किया तो गुस्से में उसने जंगल में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और लड़की की तलाश की जा रही है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News