पी.ए.यू. वैज्ञानिकों की इस तकनीक ने विदेशों में मचाई धूम, पढ़ें

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 04:55 PM (IST)

लुधियाना (सलूजा ) : पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने संबधी जागरूक करने संबधी तैयार की सांप-सीढ़ी (लूडो) टैक्रोलोजी की धूम अफ्रीका में मची हुई है। तनजानियां ने अपने कपास की खेती करने वाले किसानों को कृषि के वैज्ञानिक ढंग से अवगत करवाने के लिए तनजानिया की भाषा में सांप-सीढ़ी (लूडो) तैयार की है। किसानों को इस बात की ट्रेनिंग भी दीं गई है कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है और वह किस तरह खेती सैक्टर में फायदेमंद खेती करके आगे बढ़ सकते हैं। 

इस टैक्नोलोजी को तैयार करने वाले पी.ए.यू. के संचार केन्द्र के सहायक निदेशक टी.वी. व रेडिया डा. अनिल शर्मा ने बताया कि इस सांप-सीढ़ी (लूडो)  टैक्रोलोजी का यहां पंजाब के किसान फायदा उठा रहे हैं, अब यह टैक्नोलोजी अफ्रीका के तनजानिया के किसानों में काफी चर्चा में है। उन्होंने बताया कि इस टैक्रोलोजी से किसानों को धान की सीधी बुआई की भी जानकारी मिलती है। उन्होंने दावा किया कि यदि किसान इस टैक्रोलोजी का इस्तेमाल करेगा तों वह सांप-सीढ़ी (लूडो) गेम की तरह अपने क्षेत्र में आगे बढ़ कर कामयाबी प्राप्त कर सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News