Pearls Group Scam: विजिलेंस ने निर्मल सिंह भंगू की पत्नी को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2023 - 08:54 AM (IST)

चंडीगढ़: विजीलैंस ब्यूरो पंजाब ने वीरवार को पर्ल ग्रुप के मैनेजिंग डायरैक्टर निर्मल सिंह भंगू की पत्नी प्रेम कौर को भी गिरफ्तार कर लिया है। विजीलैंस का कहना है कि वह जांच-पड़ताल में शामिल न होकर गिरफ्तारी से बचती आ रही थी।
उसे पी.ए.सी.एल. लिमिटेड से संबंधित संपत्तियों को हड़पने के मामले में नामजद किया गया था और इसने पंजाब में पी.ए.सी.एल. एवं पी.जी.एफ. की सहायक/ समूह कंपनियों के बारे में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करते हुए संबंधित संपत्तियों को बेचने के लिए अपने नजदीकियों को अधिकृत किया हुआ था। ब्यूरो की विशेष जांच टीम (एस.आई.टी.) ने प्रेम कौर निवासी एच. 2138, फेज-7, एस.ए.एस. नगर को पुलिस थाना (सिटी) जीरा (फिरोजपुर) में दर्ज मुकद्दमे में गिरफ्तार किया है।