लोग अपना रहे ‘हम दो हमारा एक’ की नीति, जानें क्यों

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 04:22 PM (IST)

चंडीगढ़: बदलते जमाने के साथ-साथ लोगों की सोच भी बदलती जा रही है। खास तौर पर पंजाब में फैमिली प्लैनिंग को लेकर। इसी को लेकर मॉडल परिवारों के भविष्य तथा स्वास्थ्य को लेकर नई सोच का खुलासा स्वास्थ्य और कल्याण विभाग द्वारा सर्वे कर किया गया है। लोगों का 'हम दो हमारे दो' की बजाय अब 'हम दो हमारा एक' नीति की  तरफ रूझान बढ़ रहा है। सर्वे के अनुसार 5 वर्ष पहले 2017-18 में पंजाब में 2 बच्चे पैदा करने वालों की संख्या 74% के करीब थी। आज के समय 2021-22 में इसकी संख्या 33% हो गई है। आने वाले समय में इस आकंड़े के और भी नीचे गिरने की संभावना है। 

आज की महिलाएं एक बच्चे को जन्म देना ही बेहतर समझती हैं। माता-पिता एक बच्चा पैदा करने का मुख्य कारण महंगाई का बढ़ना बता रहे हैं। आमदन में कमी होने के चलते लोग पश्चिमी संस्कृति को अपना रहे हैं। सर्वे के दौरान जिन लोगों के घर केवल एक ही बच्चा है उनका कहना है कि महंगाई और बिजी शैड्यूल के चलते 2 बच्चों का ठीक से पालन-पौषण करना बहुत मुश्किल है। आंकड़ों के मुताबिक मोहाली ही ऐसा जिला है जहां 20 प्रतिशत लोग 2 बच्चों को जन्म देना चाहते हैं। 

एक बच्चा पैदा करने का मुख्य कारण हैः-

  • वन चाइल्ड नीति का कई जिलों में आना और उससे मिलने वाला फायदा
  • संयुक्त परिवारों का टूटना
  • महिलाओं में फिटनेस मेंटेन करने और पश्चिमी संस्कृति का आना
  • महिलाओं का नौकरी करना
  • महंगाई में बढ़ौतरी
  • स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News