पंजाब के लोगों ने स्वतंत्रता के लिए हमेशा अपना साहस और प्रतिबद्धता दिखाई

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2020 - 01:38 PM (IST)

चंडीगढ़: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और एक अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में अपने उद्भव के साथ हमारे देश की स्वतंत्रता के 73 वर्षों के ऐतिहासिक समापन पर, मैं भारत के लोगों, विशेष रूप से पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अपनी हाॢदक शुभकामनाएं देता हूं। उस समय जब हम सभी आज अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, मैं अपने स्वतंत्रता संग्राम के उन नायकों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमारी खातिर आजादी हासिल करने के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। 

पंजाब के लोगों द्वारा दिए गए सराहनीय योगदान को याद करके गौरव की अनुभूति होती है, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए हमेशा अपना साहस और प्रतिबद्धता दिखाई है। बहादुर, निश्चयी और निडर पंजाबी अपने महान संतों और गुरुओं द्वारा दिए गए उपदेशों और शिक्षाओं के अनुसार शांति, सद्भावना और एकता बनाए रखने के लिए संघर्ष करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। यह शहीद-ए-आजम भगत सिंह, करतार सिंह सराभा, शहीद मदन लाल ढींगरा, लाला लाजपत राय, शहीद ऊधम सिंह और ऐसे अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है, जिन्होंने हमारे देश की स्वतंत्रता हासिल करने के लिए नि:स्वार्थ भाव से अथक प्रयास किए।

मैं चंडीगढ़ और पंजाब के लोगों, सिविल और पुलिस अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, युवाओं, डॉक्टरों, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों, गैर सरकारी संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों और मीडिया से आह्वान करता हूं कि वे हमारे देश को एक नई उत्साह और नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लें। मैं आप सभी को एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। 
- वी.पी. सिंह बदनौर, पंजाब के माननीय राज्यपाल


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News