नामी कंपनी का मार्का लगा बेच रहा था नकली देसी घी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Tuesday, Apr 20, 2021 - 04:03 PM (IST)

डेराबस्सी: डेयरी उत्पाद बनाने के लिए मशहूर कंपनी वेरका के नकली देसी घी बेचने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गुरमुख सिंह नाम के इस व्यक्ति के पास से पुलिस ने नकली देसी घी के 8 पैकेट भी जब्त किए है।

दरअसल इलाके में काफी समय से नकली देसी घी बिकने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। इसी को लेकर फूड सप्लाई विभाग ने कुछ दिनों पहले कई दुकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान पूछताछ करते हुए पुलिस को जानकारी मिली की सुहाने के गुरमुख सिंह द्वारा इलाके में नकली देसी घी की सप्लाई की जा रही है। जिसके कारण पुलिस ने नकली उत्पाद सप्लाई करने के दौरान ही उसे धर दबोचा।

पुलिस ने उसके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। माना जा रहा है कि उससे पूछताछ करने पर बाजारों में बिक रहे नकली उत्पादों पर और भी कई तरह के खुलासे होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prince

Recommended News

Related News