पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ मामले में नया मोड़! जारी हुए सख्त निर्देश
punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2026 - 03:56 PM (IST)
लुधियाना (खुराना): लुधियाना में भारत नगर चौक के पास भारत पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाली महिला कर्मचारी से पंप के मैनेजर द्वारा कथित छेड़छाड़ के मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने इस घटना का मोटो नोटिस लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, भारत नगर चौक के पास BPCL पेट्रोल पंप पर तैनात एक महिला कर्मचारी ने पंप के मैनेजर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर आने के बाद यह मामला महिला आयोग के संज्ञान में आया था।
आयोग ने पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए
पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। आयोग की चेयरपर्सन के आदेश पर पुलिस कमिश्नर लुधियाना को एक ऑफिशियल पत्र जारी किया गया है। आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया है कि इस मामले की तुरंत किसी सीनियर अधिकारी से जांच कराई जाए। महिला आयोग ने पुलिस प्रशासन को साफ आदेश दिए हैं कि की गई कार्रवाई के बारे में पूरी रिपोर्ट 8 जून तक आयोग को ईमेल से भेजी जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

