Punjab से शर्मनाक मामला, डेरेमुखी  के ड्राइवर पर महिला से रेप का आरोप, शराब पीकर बनाता था संबंध

punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 11:24 AM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है। एक विधवा महिला ने एक प्रसिद्ध डेरे के प्रमुख के ड्राइवर पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी के खिलाफ कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है।
 
शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध
महिला के अनुसार, पति और बेटे की मौत के बाद वह चंडीगढ़ स्थित अपने घर में अकेली रहती थी। इसी दौरान डेरे के प्रमुख का ड्राइवर उसके संपर्क में आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि जब उसने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता का दावा है कि उसने मामले से जुड़े कुछ सबूत भी जुटाए हैं और शिकायत लेकर चंडीगढ़ के विभिन्न थानों के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। न्याय की मांग को लेकर अब वह लुधियाना में निहंग नेता कुलदीप सिंह खालसा के पास पहुंची है।

महिला ने यह भी दावा किया है कि वह पंजाबी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में छोटे-छोटे किरदार निभा चुकी है तथा कई प्रसिद्ध कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। उसका आरोप है कि आरोपी से जुड़े प्रभावशाली लोगों के कारण उसकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं हो रही। मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News