PGI चंडीगढ़ का मरीजों के लिए बड़ा फैसला

punjabkesari.in Monday, Mar 07, 2022 - 11:25 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल ): पी.जी.आई. में सोमवार से अपनी फिजीकल ओ.पी.डी. की सर्विस को और बढ़ाने जा रहा है। कोविड के मामलों में लगातार हो रही कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पी.जी.आई. के मुताबिक फिजीकल ओ.पी.डी. में ज्यादा मरीज आ रहे हैं। जिसे देखते हुए टैली-कंसल्टेशन की सेवाओं को कम किया जा रहा है। 21 फरवरी से पी.जी.आई. ने अपनी फिजीकल ओ.पी.डी. की सर्विस को शुरू किया था।

हालांकि पी.जी.आई. प्रशासन ने लोगों से अपील की थी कि वह टैली-कंसल्टेशन की सेवाओं को अपनाए। पी.जी.आई. ने फैसला लिया है कि पी.जी.आई. के सभी विभाग अपने स्टाफ को फिजीकल ओ.पी.डी. के लिए इस्तेमाल करेंगे ताकि बेहतर ढंग से इन ओ.पी.डी. को चलाया जा सके। पी.जी.आई. के इस आदेश के बाद अब 7 मार्च से न्यू ओ.पी.डी. में फिजीकल ओ.पी.डी. में रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 8 से 10 होगा। ई.एन.टी. और फेफड़ों के कैंसर क्लीनिक की टैली-कंसल्टेशन सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक होगी।

एडवांस पैडीएट्रिक सैंटर की फिजीकल ओ.पी.डी. का समय सुबह 8 बजे से सुबह 11 बजे तक। पैडीएट्रिक मैडीसन, पैडियाट्रिक सर्जरी और पीडियाट्रिक ऑर्थोपैडिक्स शामिल हैं। पीडियाट्रिक मैडसन और सर्जरी की टैली-कंसल्टेशन वेबपोनल पर होगा जबकि ऑर्थोपैडिक्स की टैली-कंसल्टेशन बंद कर दी गई है। एडवांस कार्डियक सैंटर में कार्डियोलॉजी और सी.टी.वी.एस. ओ.पी.डी. की रजिस्ट्रेशन सुबह 8 बजे से सुबह 10 बजे तक होगी। कार्डियोलॉजी की टैली-कंसल्टेशन सुबह साढ़े 10 से सुबह साढ़े 11 बजे तक होगी। सी.टी.वी.एस. की टैली-कंसल्टेशन बंद कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News