पी.आई.एस. रेजीडेंशियल खेल विंग्स के ट्रायल इस दिन से शुरू
punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 08:32 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) : पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स के रेजीडेंशियल खेल विंग्स के लिए खिलाड़यों के चयन के लिए ट्रायल 3 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं, जोकि 25 अप्रैल तक चलेंगे। इस बार ट्रायल्स का दायरा बढ़ाते हुए विभिन्न खेलों के ट्रायल 11 स्थानों पर लिए जाएंगे जिसके बाद इन ट्रायल्स से चुने गए संभावित खिलाड़ियों के फाईनल ट्रायल 24 अप्रैल से शुरू होंगे जोकि 26 अप्रैल तक चलेंगे।
विभाग ने फैसला किया है कि नए सत्र के लिए खेल विंग्स के ट्रायल्स का दायरा बढ़ाते हुए विभिन्न खेलों में 6 आयु वर्ग ग्रुप्स अंडर 10, अंडर 12, अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 और अंडर 21 के ट्रायल पहले जिला वार बनाऐ गए जोनों में होंगे और इसके बाद जिलों में से चुने खिलाड़ियों के फाईनल ट्रायल एक स्थान पर होंगे। ट्रायल्स वाले स्थान वाले जिलों में सम्बन्धित जिला खेल अफसर को इंचार्ज नियुक्त किया गया है। 18 खेलों की 1700 के करीब सीटों के लिए ट्रायल होंगे। इस बार 450 सीटें बढ़ाई गई हैं। चयन किए जाने वाले खिलाड़ियों को कोचिंग, आवास, डाइट, मेडिकल और बीमा की मुफ्त सुविधाएं मिलेंगीं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here