पंजाब में नशे और हथियारों की तस्करी को लेकर पुलिस का नया Plan.. पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 03:10 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की लगातार बढ़ रही तस्करी को देखते हुए पंजाब पुलिस का नया काडर बनाने की तैयारी की जा रही है। इसमें इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शामिल होंगे। सरकार की यह योजना है कि इस काडर में बॉर्डर जिलों के नौजवानों को भी शामिल किया जाएगा क्योंकि वह वहां के जानकार है।

इसके अलावा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीमावर्ती जिलों में अलग से  इंटेलिजेंस का एक मुख्यालय बनाया जाएगा। इस बारे में डी. जी. पी. गौरव यादव का कहना है कि सरकार के इस प्रयास से पुलिस तंत्र को और मजबूती मिलेगी। इसके अलावा नए पुलिस काडरों की टीम को आधुनिक हथियार दिए जाएंगे और उन्हें ड्रोन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस नए पुलिस काडर में शामिल होने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों का 5 साल तक किसी अन्य स्थान पर तबादला नहीं किया जा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News