पति को साथ ले जाने का सपना दिखा ऐसे खेला खेल, जान आप भी हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 04:57 PM (IST)

समराला (गर्ग): एक परिवार की बहू द्वारा बेटे को विदेश ले जाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ससुराल वालों ने अपनी बहू को करीब 24 लाख रुपए खर्च करके इंग्लैंड भेजा था। लड़की ने वहां जाकर अपने मन ही बदल लिया। ससुरवाल वालों ने आरोप लगाया कि लड़की ने अपने पति को वहां बुलाने की बजाय उससे संपर्क ही तोड़ दिया और ससुराल वालों द्वारा खर्च किए गए पैसे भी वापस नहीं किए। 

इस संबंध में समराला पुलिस द्वारा दर्ज एक मामले में लड़की के ससुर गुरनाम सिंह निवासी गांव अलौड़ (खन्ना थाना) ने बताया कि 2 साल पहले उसके बेटे प्रिंस कुमार की शादी समराला की एक लड़की नेहा से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने नेहा को इंग्लैंड भेजने के लिए कर्ज लिया और करीब 24 लाख रुपए खर्च किए। उस समय यह फैसला हुआ था कि नेहा इंग्लैंड पहुंचेंगी और अपने पति प्रिंस कुमार को वहां बुला लेगी। लेकिन 6 महीने तक सब कुछ ठीक रहा और नेहा इंग्लैंड में लॉकडाउन के बहाने ससुराल वालों से ज्यादा खर्चा मांगती रहीं। जब ससुरवाल वालों ने उसे ज्यादा खर्चा भेजना बंद किया तो नेहा के ढंग ही बदल गए और उसने अपने पति और ससुराल वालों से बात करना बंद कर दिया।

इसके बाद लड़की के परिवार वालों से भी कई बार बात की गई, लेकिन नेहा ने न तो अपने पति को इंग्लैंड बुलाया और न ही उनके द्वारा खर्च किए गए पैसे वापस किए गए। शिकायत की जांच के बाद नेहा और उसके माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News