पंजाब विधानसभा चुनाव : पीएम मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिर छिड़ा विवाद

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 12:45 PM (IST)

चंडीगढ़: पी.एम.नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले एक बार फिर सियासी घमासान शुरू हो गया है। इस मामले पर कांग्रेसी सांसद रवनीत बिट्टू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि  पी.एम. मोदी हेलीकॉप्टर द्वारा पंजाब आए। पंजाब के किसानों दिल में अभी भी उनके खिलाफ रोश है। इसके चलते किसानों द्वारा नरेंद्र मोदी का विरोध किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें : रवनीत बिट्टू का भाजपा को लेकर अहम बयान, CM चन्नी के लिए कही यह बात

आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने भी पी.एम.नरेंद्र मोदी का विरोध करने का ऐलान किया है। किसानों का कहना है कि वह पंजाब भर में प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा तीन किसान विरोधी कृषि कानून लागु किए गए थे जिसके बाद किसानों द्वारा लगातार केंद्र की भाजपा का विरोध किया गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News