Police Action : हैरोइन व ड्रग मनी सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2023 - 05:02 PM (IST)

बटाला (बेरी, विपन): थाना घुमाण की पुलिस ने 65 ग्राम हैरोइन और ड्रग मनी सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एस.एच.ओ. परमिन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि एस.आई. बलविन्द्र सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान गांव सिधवां चक्क से तीन व्यक्तियों को 65 ग्राम हैरोइन और 5800 रुपए ड्रग मनी सहित काबू किया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, रणजीत सिंह दोनों निवासी सिधवां चक्क और कुलविन्द्र सिंह निवासी दकोहा के तौर पर हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ दौरान बताया कि उनको यह हैरोइन मनप्रीत सिंह निवासी सिधवा चक्क देकर गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उक्त तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके तथा मनप्रीत सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा मनप्रीत सिंह को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News