नशा तस्करों पर पुलिस का Action, हैरोइन व ड्रग मनी सहित 1 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 09:01 PM (IST)

तरनतारन (रमन): नशे का धंधा करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने 150 ग्राम हैरोइन, 19,300 रुपए ड्रग मनी, 1 वजन मशीन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के 2 साथी मौके से फरार हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी सब इंस्पैक्टर बलजिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि एस.एस.पी. अश्वनी कपूर के आदेशों पर शहर भर में लगातार नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के चलते ए.एस.आई. सविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी की मदद से विभिन्न स्थानों पर गश्त कर रहे थे। तब इन्होंने मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र धरमिंदर सिंह निवासी तरनतारन को गिरफ्तार कर तलाशी लेते हुए 150 ग्राम हैरोइन बरामद की। माननीय अदालत से रिमांड प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में यह बात सामने आई कि रोहन पुत्र बिट्टू व सैफी पुत्र निंदर कुमार निवासी तरनतारन के साथ मिल कर उक्त आरोपी नशे का धंधा करता था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News