फाजिल्का में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन-पिस्तौल समेत 9 कारतूस बरामद

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 11:03 AM (IST)

फाजिल्का : जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने एक ड्रोन, एक पिस्तौल, 2 मैगजीन और 9 कारतूस बरामद कर अज्ञात व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान गांव मुंबेके में मौजूद थी।

इसी दौरान थाना प्रभारी का फोन आया कि गांव कादर बख्श स्थित निर्मल चौकी के पास ड्रोन और पैकेट मिलने की इतेलाह है। पुलिस द्वारा बीएसएफ टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाकर एक क्षतिग्रस्त ड्रोन, एक पिस्तौल (टिसास तुर्की, कैलिबर .30, बॉडी नंबर 48186438), 2 मैगजीन और नौ कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 10, 11, 12 एयरक्राफ्ट एक्ट 1934 तथा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के अधीन पर्चा दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News