रिची केपी मौ/त मामले में सख्त Action, पुलिस ने गिरफ्तार किया कार चालक

punjabkesari.in Saturday, Oct 04, 2025 - 11:16 AM (IST)

जालंधर : पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी के बेटे की मौत मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तारी की है। एक तरफ जहां क्रेटा कार चालक गुरशरण सिंह उर्फ प्रिंस अभी भी फरार चल रहा है वहीं पुलिस ने ग्रैंड विटारा कार चालक विशु कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। 

गौरतलब है कि रिची केपी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में क्रेटा कार चालक प्रिंस अभी फरार है। बता दें कि, थाना नंबर 6 की पुलिस ने इस मामले में ग्रैंड विटारा कार चालक विशु कपूर को नामजद किया था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि आरोपी विशु कपूर को कोर्ट में किया गया जहां कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। 

आपको बता दें कि जालंधर के मॉडल टाउन के माता रानी चौक के पास 14 सितंबर की रात को भयानक सड़क हादसे में पूर्व सांसद मोहिंदर केपी के बेटे रिची की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दौरान ग्रैंट विटारा कार चालक विशु कपूर, उसकी पत्नी शैली कपूर और 8 वर्षीय बेटी राजवी कपूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अब तक अस्पताल में इलाज चल रहा था।  जैसे ही रिशु की तबीयत ठीक हुई और उसे अस्पताल से छुट्टी मिली तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस मामले में गुरशरण सिंह और उर्फ प्रिंस अभी भी फरार है। 
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News