पुलिस और BSF ने  सीमावर्ती इलाके में चलाया Search Operation, लोगों से की ये अपील

punjabkesari.in Saturday, Mar 09, 2024 - 11:19 AM (IST)

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): बीते दिनों रावी दरिया से दूसरी ओर गांव भरिआल के गेहूं के खेतों से बी.एस.एफ. को एक 500 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद हुआ था। इसके बाद आज फिर बहरामपुर पुलिस प्रशासन और बी.एस.एफ. द्वारा एक संयुक्त तौर पर सर्च अभियान चलाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख बहरामपुर एस.एच.ओ. अवतार सिंह ने बताया कि रावी दरिया के पास के सीमावर्ती इलाके के अंदर सरहद पार नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी पर नजर रखने के लिए बी.एस.एफ. के साथ जिला पुलिस द्वारा बहरामपुर इलाके में संयुक्त सर्च अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इस सर्च अभियान के दौरान अभी तक कोई भी नशीली वस्तू बरामद नहीं हुई।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें : पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका, कुछ ही देर में AAP में शामिल होंगे ये नेता

उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कोई शरारती तत्व किसी तरह की भी कोई गलत हरकत करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में बी.एस.एफ. के जवान और पंजाब पुलिस के जवान मौजूद रहे। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News