मासूम से की थी हैवानियत की हदें पार,आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 12:13 PM (IST)

लुधियाना (राम): भामियां में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बबलू पुत्र रामबस्सी निवासी अशोक विहार, नजदीक पीर बाबा की समाध ताजपुर रोड लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जमालपुर में आई.पी.सी. की धारा 364, 376, पोक्सो 6 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से गहनता के साथ पूछताछ कर रही है। साथ ही इस मामले में कोई बड़ा खुलासा भी कर सकती है।

उधर पुलिस कमिश्नर ने दावा किया है कि वह इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए सैशन जज को पत्र लिखकर इस की मांग उठाएंगे। डाक्टरों ने बताया कि बच्ची को 24 टांके लगे हैं। साथ ही उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। आरोपी ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दीं जिस कारण बच्ची के अंदरुनी हिस्से में गहरी चोटें आई हैं। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News