पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों को किया काबू, अवैध शराब व हथियार बरामद

punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 07:14 PM (IST)

जालंधर: नोनिहाल सिंह आई.ए.एस. कमिश्नर पुलिस जालंधर के दिशा-निर्देशों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शरारती तत्व व शराब स्मगलरों के विरुद्ध मुहिम शुरू की हुई है। सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने जांलधर में 2 अलग-अलग केसों में 4 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने गश्त दौरान वर्कशाप चौक के पास सूचना के आधार पर 2 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। इन आरोपियों से एक पिस्तौल 32 बोर 5 राऊंड सहित, एक पिस्तौल 305 बोर 5 जिंदा कारतूस व एक स्पलैंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर बरामद किया गया है। यह आरोपी जालंधर कमिशन एरिया में घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह पुत्र परमीत सिंह निवासी जिला कपूरथला के रूप में हुई है। इनमें गोपा निवासी लुधियाना की गिरफ्तरी बाकी है। आरोपी कुलवंत सिंह के खिलाफ पहले कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

PunjabKesari

दूसरे मामले में सी.आई.ए. स्टाफ पुलिस ने गश्त दौरान ए.पी.जी. कॉलेज के पास सूचना के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कल ही गश्त दौरान 2 आरोपी संदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार, अमित खन्ना पुत्र अशोक खन्ना को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों की कार से 7 पेटी शराब मार्का व एक कार यू.पी. के नंबर की जब्त की है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News