खुद सड़कों पर उतरे पुलिस कमिश्नर, पुलिस अधिकारियों को दिए ये निर्देश

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 12:47 AM (IST)

जालंधर: शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराध पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से शनिवार को जालंधर पुलिस ने विशेष सुरक्षा अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे और विभिन्न स्थानों पर लगाए गए विशेष नाकों का निरीक्षण किया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि शहरभर में स्पेशल नाकेबंदी की गई है, जिसमें करीब 250 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना तथा शहरवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि केवल पुलिस कर्मी ही नहीं, बल्कि सीनियर पुलिस अधिकारी भी अलग-अलग नाकों पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। सभी अधिकारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने और हर वाहन की जांच तय नियमों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News