पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1 क्विंटल 25 किलोग्राम चूरापोस्त सहित 2 गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 12:57 PM (IST)

जालंधर (सुनील) : थाना मकसूदां की पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को 1 क्विंटल 25 किलो ग्राम चूरापोस्त सहित पकड़ा है। इन आरोपियों की पहचान बिट्टूदीन पुत्र युसूफदीन तथा आलमदीन पुत्र उमरदीन दोनों निवासी गांव औंद थाना नूरपूर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आज उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पी.पा.एस. उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन सुखपाल सिंह ने बताया कि बीते दिनों एस.आई. एस.एच.ओ. मनजीत सिंह ने जानकारी दी कि दोनों आरोपी जम्मू-कश्मीर से भारी मात्रा में चूरापोस्त सप्लाई करते थे। आज गाड़ी नंबर एचपी 38 इ 9890 मार्का टाटा अलट्रा कैंटर में सेब की पेटियों में छुपाकर डोडा चूरापोस्त रखा हुआ था और जी.टी. रोड अड्डा रावलपिंडी में किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने गाड़ी को काबू कर लिया। इस मौके पर सुखपाल सिंह वहां पह्ंचे और गाड़ी की तलाश की गई। तलाशी दौरान सेब की पेटी को बाहर निकाला तो देखा कि उसमें 25 किलोग्राम चूरापोस्त छुपाया हुआ था जिसे पुलिस ने बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here