जालंधर में हुए मर्डर का आरोपी हुआ ट्रेस, इस शख्स ने दिया था घटना को अंजाम
punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2022 - 08:14 PM (IST)

जालंधर (महेश) : न्यू हरदेव नगर में हुए मर्डर केस के मामले पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आज सुबह सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया था, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। वहीं मृतक के भाई ने बयान दिया कि उनके भतीजे ने उनके भाई का कत्ल किया है, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है, जिसने पैसे के चक्कर में यह कत्ल किया है। वहीं मृतक सुखदेव सिंह घऱ में अकेले ही रहता था, उसका बाकी परिवार विदेश में रहता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here