पुलिस की कड़ी चेतावनी, हुल्लड़बाज हो जाएं सावधान, ...नहीं तो थाने में बीतेगी होली
punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 01:00 PM (IST)
अबोहर (भारद्वाज): नगर थाना नं 2 की पुलिस ने नगर के कालेज रोड पर नाकेबंदी करके हुड़दंगियों पर शिंकजा कसा। जहां पुलिस टीम ने बिना नबरी वाहनों के चालान काटे और बिना वजह कालेज रोड पर मंडराने वाले युवकों को पकड़ा। नाकाबंदी के दौरान नगर थाना नं 2 के प्रभारी मनिंदर सिंह ने कहा कि अक्सर होली में देखने आता है कि कुछ लोग हुडदंग मचाते हुए शहरवासियों को परेशान करते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। हुड़दंगियों को संदेश देने के लिए ही उनकी टीम द्वारा नाकाबंदी की गई है।

उन्होंने हुल्लड़बाजों को चेतावनी दी कि वे अभी से संभल जाए। उन्होंने माता पिता से भी अपील की है कि जिनके बच्चे हुल्लड़बाजियां करते हैं। वह अपने बच्चों को होली के दिन घरों में ही रखें ताकि पुलिस कार्रवाई से बचा जा सके। थाना प्रभारी ने होली के पर्व की संभी शहरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है इसलिए लोग इसे बढ़िया ढंग से प्रेम पूर्वक मनाए। अगर नगर में कहीं भी दिखे कि कहीं होली के नाम पर हुडदंग हो रहा है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने या 112 पर दे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

