पंजाब पुलिसकर्मी की पत्नी की चमकी किस्मत, जीता लाखों का ईनाम

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 06:43 PM (IST)

बुढलाडा (बंसल): किस्मत कब बदल जाए, कोई नहीं जानता। भीखी की रहने वाली भरपूर कौर ने 500 रुपये का राजश्री लॉटरी टिकट खरीदा और इस टिकट पर 10 लाख रुपये का इनाम जीता। भरपूर कौर पंजाब पुलिस के कर्मचारी सिमरनजीत सिंह की पत्नी हैं। भरपूर कौर ने यह टिकट बुढलाडा में बस स्टैंड रोड पर PRTC वर्कशॉप के सामने मौजूद गर्ग लॉटरी एजेंसी से खरीदा था। इनाम की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

गर्ग लॉटरी एजेंसी के ऑपरेटर राज कुमार ने बताया कि उनकी एजेंसी से पहले भी कई बड़े इनाम जीते जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस एजेंसी से पहले भी दो बार 1-1 करोड़ रुपये के इनाम जीते जा चुके हैं। इसके अलावा, लोगों को लाखों रुपये के इनाम समेत कई और छोटे-बड़े इनाम भी मिले हैं। 500 रुपये के टिकट पर 10 लाख रुपये का इनाम जीतने की खबर मिलने के बाद भरपूर कौर के परिवार में बधाइयों का तांता लगा हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News