जुआ खेल कर दीवाली मना रहे रसूदारों पर पुलिस की रेड, लाखों की नकदी सहित कई लोग हिरासत में

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2022 - 01:36 AM (IST)

लुधियानाः थाना डिवी न 3 के इलाके तिलक नगर स्थित एक परिसर में रेड करते हुए पुलिस ने लाखों की नकदी सहित कई लोगों को काबू किया है। जिनमें कई राजनीतिक ,रसूखदार व हौजरी का कारोबार करने वाले लोग शामिल बताए जा रहे है। फिलहाल पुलिस सभी लोगों को थाने लेकर आई है। रेड के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था। पुलिस ने उक्त रेड खफिया सूचना के आधार पर की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाका पुलिस ने तिलक नगर स्थित एक परिसर में रेड की। जहां करीब 13 लोगों की टोली ताश के जरिए जुए के दाव लगा रहे थे। जिनके पास भारी नगदी थी। पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए रेड की। रेड में पकड़े गए लोगों में कई रसूखदार कारोबारी व एक राजनीतिक पार्टी के लोग भी मौजूद थे। जिन्हें थाने लाने के बाद आरोपियों को छुड़ाने के लिए सिफारिशों का दौर शुरु हो गया। पुलिस पर काफी दबाव दिखाई दिया। रेड के 2 घटें बाद तक भी पुलिस ने एफ आई आर दर्ज नहीं की। 

कुल मिलाकर पुलिस ऊठा पटक में व्यस्त दिखाई दी। जिस कारण इलाका ए.सी.पी सैंटरल रमनदीप सिंह भुल्लर व थाना प्रभारी सुखदेव सिंह बराड़ मीडिया का मोबाइल उठाने से भी कतराते दिखाई दिए। सूत्रों के अनुसार जुए से बरामद नगदी करीब साढ़े 8 लाख की बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News