पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, दोस्तों ने ही दिया ऐसे वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 06:14 PM (IST)

पायल (विनायक): थाना पायल पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए 2 नौजवानों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार गांव धमोटकलां में गत दिनों नशे के आदी 2 दोस्तों द्वारा एक नोजवान की हत्या कर उसका शव क्षत-विक्षत करने की नीयत से सरहिंद नहर में फेंक देने का आरोप है। बाद में आरोपितों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ बबलू पुत्र मुख्तियार सिंह व जगदीप सिंह उर्फ जग्गू पुत्र दलविंदर सिंह निवासी गांव धमोट कलां, थाना पायल जिला लुधियाना के रूप में हुई है।

पायल के डी.एस.पी. हरसिमरत सिंह छेत्रा पी.पी.एस. ने बताया कि खन्ना पुलिस जिला प्रमुख श्री रवि कुमार आई.पी.एस. एस.एस.पी. के निर्देशन में और प्रज्ञा जैन एस.पी. (आई) की देखरेख में थानेदार अमरीक सिंह, मुख्य अधिकारी थाना पायल द्वारा की गई जांच में इस अंधे हत्याकांड़ का मामला सुलझ लिया गया। 16 अगस्त को मृतक जगदेव सिंह उर्फ काला (45) पुत्र हरि सिंह निवासी गांव धमोट कलां, थाना पायल जिला लुधियाना शाम करीब 6 बजे अपनी मोटर पर गया था और काफी रात समय जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। जब वह मोटर पर पहुंचे तो चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। इसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस घटना सबंधी दलविंदर सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी गांव धमोट कलां, थाना पायल जिला लुधियाना के बयानों के आधार पर उसके भाई जगदेव सिंह को चोट पहुंचाकर मारने की नीयत से उसका अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर अपने कब्जे में रखने के संबंध में मामला 86 दिनांक 17.08.2022 धारा 364 आई.पी.सी. थाना पायल में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

डी.एस.पी. छेत्रा ने आगे कहा कि 18 अगस्त 2022 को जांच के दौरान मृतक जगदेव सिंह उर्फ काला का शव सरहिंद नहर में से गांव जर्ग के पास से मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 364 को घटा कर अपराध 302,201,34 आई.पी.सी. की बढ़ोतरी कर दी है।  थाना के एस.एच.ओ. अमरीक सिंह ने मामले की गहन एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए दोनो आरोपियों लवप्रीत सिंह उर्फ बबलू व जगदीप सिंह उर्फ जग्गू को गिरफ्तार कर लिया है। डी.एस.पी. ने आगे कहा कि आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ बबलू के खिलाफ पूर्व भी आपराधिक मामले दर्ज है। मृतक जगदेव सिंह उर्फ काला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और हत्या को अंजाम देने के लिए यदि किसी अन्य आरोपियों के नाम सामने आते है तो उन्हें भी उक्त मामले में गिरफ्तार कर आगे जांच की जाएगी।

इस मौके पर पायल थाना के एस.एच.ओ. अमरीक सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी जगदेव सिंह उर्फ काला पहले दोस्त हुआ करते थे और काफी समय पहले इन तीनों के बीच झगड़ा हुआ था। बाद में जिसे प्रमुख व्यक्तियों ने मिल बैठ कर आरोपितों का समझौता करवा दिया था और घटना के समय आरोपी मृतक की मोटर के पास भांग (नशीला पदार्थ) पी रहे थे, जिसे लेकर उनके बीच विवाद हो गया और आरोपियों ने जगदेव सिंह की हत्या कर दी।  आरोपियों को माननीय आदालत  में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जिसके बाद  गहराई से पूछताछ की जाएगी जिसमें अहम खुलासे होने की पूरी संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News