Punjab के इस जिले में बिजली रहेगी गुल, देखें कहीं आपका इलाका नहीं शामिल
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 07:17 PM (IST)
नूरपुरबेदी (संजीव भंडारी): पंजाब के रोपड़ जिले के नूरपुरबेदी इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। एस.डी.ओ. पंजाब राज्य पावरकॉम लिमिटेड, उप-संचालन मंडल कार्यालय सिंहपुर (नूरपुरबेदी) के हवाले से जारी एक बयान में बिजली अधिकारियों ने बताया कि मेंटेनेंस शेड्यूल के चलते 25 अगस्त, दिन मंगलवार को 11 के.वी. असमानपुर फीडर के अधीन आते जट्टपुर, आजमपुर, संदोआ, कोलापुर, जस्सेमाजरा, रायपुर, मुन्ने, असमानपुर, कांगड़, बरारी, बसाली, रूड़ेमाजरा तथा चंदपुर असमानी आदि गांवों की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लाइनों की जरूरी मरम्मत के लिए बंद रखी जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि चल रहे कार्य के कारण बिजली बंद रहने का समय कम या अधिक भी हो सकता है। इस लिए उपभोक्ता अपनी आवश्यकता के अनुसार बिजली का वैकल्पिक प्रबंध करके रखें।

