पावरकॉम का डिफॉल्टर बिजली खपतकारों के खिलाफ बड़ा एक्शन, काटे बिजली के कनेक्शन
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 12:47 PM (IST)
जलालाबाद (आदर्श, जतिंदर): पी.एस.पी.सी.एल. विभाग द्वारा हलके के गांवों में बिजली डिफाल्टर खपतकारों के खिलाफ शुरू की गई मुहीम के तहत 18 कनेक्शन काटे गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए पी.एस.पी.सी.एल. दफ्तर सब अर्बन जलालाबाद के एस.डी.ओ. नवजोत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली के पेंडिंग बिलों की वसूली के लिए गांवों में चेकिंग मुहिम चलाई गई है और 18 के करीब डिफॉल्टर बिजली खपतकारों के 14 लाख रुपये के कनेक्शन काटे गए। एस.डी.ओ. नवजोत सिंह दफ्तर सब अर्बन जलालाबाद पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा बिजली खपतकारों को अपील करते हुए कहा कि बिजली बिलों की बकाया रकम तुरंत भरी जाए।
उन्होंने कहा कि बिल जमा न करने की सूरत में कनेक्शन काटा जाएगा और दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया में देरी के बाद कनेक्शन जोड़ा जा सकता है। एस.डी.ओ. नवजोत सिंह ने बिजली खपतकारों को कहा कि बिजली के पेंडिंग पड़े बिल 31 मार्च से पहले भरने को पहलकदमी करें ताकि उन्हें बाद में परेशानियों का सामना न पड़े। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा आने वाले समय में भी बिजली डिफाल्टरों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

