पावरकॉम ने बड़े स्तर पर शुरू किया Action, इन उपभोक्ताओं काटे जाएंगे कनेक्शन

punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 05:40 PM (IST)

तपा मंडी (शाम, गर्ग): बरनाला के तपा मंडी से बिजली उपभोक्ताओं के लिए बेहद खास खबर सामने आई है। दरअसल, पावरकॉम ने बड़े स्तर पर एक्शन लिया है। पावरकॉम सब-डिवीजन तपा के SDO राम सिंह ने बिजली कंज्यूमर्स से अपील की है कि वे अपने बकाया बिल तुरंत जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि सब-डिवीजन के तहत करीब 10 से 12 करोड़ रुपये बकाया हैं, जिसकी रिकवरी के लिए स्पेशल कैंपेन चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बकाया रकम न भरने वालों के करीब 30 से 35 बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। SDO ने चेतावनी दी कि जो कंज्यूमर्स समय पर बिल नहीं भरेंगे, उनके कनेक्शन भी बिना किसी नोटिस के काट दिए जाएंगे। उन्होंने कंज्यूमर्स से अपील की कि वे अपने बिजली बिल रेगुलर भरें और डिपार्टमेंटल एक्शन से बचें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News