पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह के बीच कैप्टन ने की प्रशांत किशोर से मुलाकात

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 05:16 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह के बीच  प्रशांत किशोर दिल्ली में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ मुलाकात की। बताया जा रहा है कि दोनों कि मुलाकात करीब 2 घंटे तक  चली। हालांकि दोनों के बीच किन मुद्दों को लेकर बातचीत हुई इस बारे कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

बता दें कि मंगलवार को कैप्टन ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। करीब डेढ़ घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री के तेवर बदले नजर आए। माना जा रहा है कि पार्टी का अंदरूनी संकट जल्द हल हो जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब कांग्रेस का झगड़ा सुलझाने के लिए फार्मूला सुझाया है। 

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि पंजाब कांग्रेस में चल रहे संकट को सुलझाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का प्रत्येक फैसला स्वीकार्य होगा। पंजाब कांग्रेस आगामी 2022 के चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के बाद अब कांग्रेस हाईकमान एक-दो दिन में फैसला सुना सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News