प्रताप सिंह बाजवा को नहीं मिली कांग्रेस भवन में एंट्री, खफा हो उठाया यह कदम

punjabkesari.in Monday, Aug 22, 2022 - 02:06 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस द्वारा विजिलेंस दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस भवन के बाहर उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा की गाड़ी को कांग्रेस भवन में एंट्री नहीं करने दी गई। इससे नाराज होकर प्रताप सिंह बाजवा वहां से वापस चले गए। जब पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िग को इस बात का पता चला तो वह कांग्रेस भवन में तैनात पुलिसकर्मियों पर अपना गुस्सा निकालते नजर आए।

दरअसल आज कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ में विजिलेंस ब्यूरो के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके जरिए पूर्व कांग्रेसी नेताओं के पर केस दर्ज करने का विरोध किया जा रहा है। इसके लिए प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस भवन आए थे। जब उनकी गाड़ी कांग्रेस भवन पहुंची तो गाड़ी के लिए गेट नहीं खोला गया। पुलिस कर्मियों का कहना था कि गेट खराब है।

प्रताप सिंह बाजवा गाड़ी से उतर कर अंदर चले गए पर थोड़ी देर बाद ही वह बाहर आकर गाड़ी में बैठे और वापस चले गए। इसके बाद कई तरह की चर्चाएं छिड़ गई हैं। हालांकि राजा वाड़िग ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा से कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अगर किसी पुलिस कर्मी ने बदतमीजी किया है तो उसे यहां ड्यूटी से हटा दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News