राज्यपाल से मिले प्रताप सिंह बाजवा, इन मुद्दों पर की बातचीत

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 12:54 PM (IST)

पंजाब डेस्क: प्रताप सिंह बाजवा ने आज राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के पास कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क, सुखपाल सिंह खैहरा व अमृतसर धमाकों का मामाला उठाया है। उन्होंने राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा हैं। इस दौरान उन्होंने कहा श्री दरबार साहिब के नजदीक 3 धमाके चिंता का विषय हैं। आखिरकार पुलिस कर क्या रही है। श्री दरबार साहिब के पास 3 धमाके पुलिस का बड़ा फेलियर है।  

प्रताप सिंह बाजवा ने राज्यपाल से कटारुचक्क वीडियो मामले में बात करते हुए कहा कि मंत्री को कैबिनेट से बाहर किया जाएं और मंत्री की तुरन्त गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सुखपाल खैहरा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उस पर झूठे केस डाले गए है। खैहरा द्वारा मुद्दा उठाने पर झूठे केस किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुखपाल सिंह खैहरा को निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि वह विशेष रूप से कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक्क के यौन दुराचार को सार्वजनिक डोमेन में लाने के मद्देनजर सरकार के मुखर आलोचक हैं।

PunjabKesari

सरकार ने पहले एक पूरी तरह से झूठी एफ.आई.आर. संख्या 25 पुलिस स्टेशन, भोलाथ, जिला कपूरथला, दिनांक 27.04.2023 को जमानती धाराओं के साथ दर्ज किया था, लेकिन जैसा कि उन्होंने 1 मई 2023 को यौन दुराचार दिखाने वाले 2 वीडियो क्लिप पेश करने के लिए आप से मुलाकात की थी पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर अगले ही दिन यानी 2 मई 2023 को उसी एफ.आई.आर. में आईपीसी की गैर जमानती धारा 353 जोड़ दी। इसी तरह पंजाब सरकार के खिलाफ ट्वीट करने के आरोप में उसके खिलाफ एफ.आई.आर. नंबर 3 दिनांक 14.09.2022 पुलिस स्टेशन, राज्य अपराध पुलिस, मोहाली में दर्ज की गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News